मुरादाबाद : रिश्ते हुए शर्मसार, सौतेला पिता बना दरिंदा, नाबालिग बेटी से दो साल तक किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाला सौतेला पिता 12 साल की बेटी से दो साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाला सौतेला पिता 12 साल की बेटी से दो साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि सात साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। उससे महिला की एक बेटी और बेटा है। पति की मौत के कुछ दिन बाद उसने दूसरी शादी कर ली। महिला के अनुसार वह लोगों के घरों में काम करती है। पति बच्चों के साथ घर पर रहता था। एक दिसंबर को उसने कमरा खाली करने के लिए मकान मालकिन से कहा तो उन्होंने सलाह दी कि तुम कहीं भी अलग मकान न लेना। उसने कारण पूछा तो मकान मालकिन ने बताया कि तुम्हारे पति की आदत ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेरी बात पर विश्वास नहीं है तो अपनी बेटी से पूछ लो।

इस पर पीड़िता ने अपनी बेटी से बात की तो उसका जवाब सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि पापा पिछले दो साल से उसके साथ दुराचार कर रहे हैं। उसने धमकी दी थी कि किसी से इस बात का जिक्र किया तो तेरी मां व भाई को जान से मार दूंगा। सौतेले पिता की धमकी से दहशत में आई किशोरी ने किसी से भी घटना का जिक्र नहीं किया और चुपचाप पिता की करतूत को बर्दाश्त करती रही। सच्चाई सामने आने पर महिला सिविल लाइंस थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर पुलिस में शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार