अयोध्या: तीसरी आंख करेगी गोसाईगंज की निगरानी, प्रमुख चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लैश करने के कार्यों का हुआ उद्घाटन
गोसाईगंज/अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे को अराजकतत्वों व आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू के प्रस्ताव पर विधायक निधि से प्रमुख चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लैश करने के कार्यों का उद्घाटन मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया। कार्यक्रम नगर पंचायत के सभागार में ईओ आलोक कुमार मिश्र की देखरेख में …
गोसाईगंज/अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे को अराजकतत्वों व आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू के प्रस्ताव पर विधायक निधि से प्रमुख चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लैश करने के कार्यों का उद्घाटन मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया। कार्यक्रम नगर पंचायत के सभागार में ईओ आलोक कुमार मिश्र की देखरेख में हुआ।
मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा, विशिष्ट अतिथि मया ब्लाक के प्रमुख उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा व संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया। विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि गोसाईगंज कस्बे को 24 लाख की लागत से विभिन्न चौराहों को हाईटेक कैमरे से लैश किया जा रहा है, जिससे आये दिन होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
गोसाईगंज कस्बे को बचाने के लिए पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी ने बाईपास प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किया, जिसका परिणाम है कि बाईपास का निर्माण होने जा रहा है। विधायक ने कहा कि भाजपा के शासन में भय मुक्त समाज की चर्चा आमजन में होती है। पूरे प्रदेश में कंही कोई दंगा फसाद नही हुआ है। मया मंडल अध्यक्ष घनश्याम पांडे, पूर्व चेयरमैन श्रीनाथगुप्ता, जगदीश जायसवाल, प्रेमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मीकान्त खंडेलवाल, शत्रुघ्न मोदनवाल, महामंत्री शिवकुमार यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम से बनाई दूरी
गोसाईगंज कस्बे को हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से लैश करने के कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेशचन्द्र कसौधन मौजूद नहीं रहे। उनकी नामौजूदगी को लेकर लोगों में जबरदस्त रोष दिखाई दिया। इसके पहले भी नगर पंचायत के सभागार में कस्बे में होने वाली सडक के चौड़ीकरण मामले को लेकर होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में भी मौजूद नहीं थे। बताते चले कि यह कार्यक्रम भाजपा का था और मौजूदा चेयरमैन समाजवादी पार्टी के है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: वर्चुअल रैली से विधानसभा चुनाव फतह करेगी आम आदमी पार्टी, मंत्री गोपाल राय ने साझा किया प्लॉन
