लखीमपुुर खीरी: विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी तीन फरवरी को होगा नामांकन
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में चुनावी प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारम्भ हो जायेगी। 03 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे, जबकि 04 को उनकी जांच करायी जायेगी। नाम वापसी के लिए 07 …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में चुनावी प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारम्भ हो जायेगी। 03 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे, जबकि 04 को उनकी जांच करायी जायेगी। नाम वापसी के लिए 07 फरवरी का दिन नियत है। 23 फरवरी को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उड़न दस्ते की टीम 24 टीमें बनाई गई हैं। जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। 24 स्थायी निगरानी की टीमें भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी। डीएम ने कहा कि 137-पलियाकलां विधानसभा में कुल 196 मतदान केन्द्र, 412 पोलिंग बूथ, 41 सुपरवाइजर सहित 412 बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है। 138-निघासन विधानसभा में 171 मतदान केन्द्र, 375 पोलिंग बूथ व 375 बीएलओ, 39 सुपरवाइजर, 139-गोला गोकर्णनाथ में 222 मतदान केन्द्र, 441 पोलिंग बूथ सहित 441 बीएलओ व 47 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है।
इसी प्रकार 140- श्रीनगर विधानसभा में 197 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 358 पोलिंग बूथ व 358 बीएलओ व 36 सुपरवाइजर, 141- धौरहरा में क्रमश: 219 मतदान केंद्र, 386 पोलिंग बूथ, 386 बीएलअो 39 सुपरवाइजर, 142- लखीमपुर खीरी विधानसभा में 198 मतदान केन्द्र, 456 पोलिंग बूथ व 456 बीएलओ व 45 सुपरवाइजर, 143- कस्ता विधानसभा में 215 मतदान केन्द्र, 361 पोलिंग व 361 बीएलओ व 36 सुपरवाइजर व 144- मोहम्मदी विधानसभा में मतदान केन्द्रों की संख्या 227 सहित पोलिंग बूथ व बीएलओ की संख्या 383 व 40 सुपरवाइजरों की तैनाती की गयी है।
यह सभीअपने अपने क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भ्रमणशील रहेंगे। पूरे जिले में पुरुष मतदाता की संख्या 1495089, महिला मतदाता 1307623 व अन्य में 123 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार कुल 2802835 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे जिले को 24 जोन सहित 207 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिले में आठ आरओ को तैनात किया गया है जबकि 18 एआरओ भी तैनात रहेंगे।
फैक्ट फाइल
कुल आबादी: 5018425
विकास खंड: 15
कुल मतदाता: 2802835
पुरुष मतदाता: 1495089
महिला मतदाता: 1307623
थर्ड जंडर: 123
विधानसभा कुल सीट: 08
