पूरे उत्साह से चुनाव में लगें कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह से चुनाव में शामिल हों और पार्टी को जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस शंखनाद के साथ हमें पूर्ण समर्पण भाव से प्रदेश में पुनः कमल खिलाने के लिए रात-दिन परिश्रम करना …

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह से चुनाव में शामिल हों और पार्टी को जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस शंखनाद के साथ हमें पूर्ण समर्पण भाव से प्रदेश में पुनः कमल खिलाने के लिए रात-दिन परिश्रम करना है। स्वतंत्र देव सिंह जनता से अपील करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ शामिल हों।

जनता की सहभागिता ही हमारे देश के लोकतंत्र की ताकत है। भाजपा के लिए देश व देश की जनता की खुशहाली सर्वाेपरि रही है और रहेगी भी। इसी को केंद्र में रखकर डबल इंजन मोदी-योगी की सरकार ने सारी योजनाएं बनाईं, उन पर पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से अमल भी किया। हमने जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है।

निःशुल्क हेल्थ कैंप में मंत्री स्वाति सिंह समेत 277 लोगों ने कराया मुफ्त जांच

लखनऊ। शनिवार को हजरतगंज चौराहे स्थित फोटो जर्नलिस्ट बैठक स्थल पर मेडिहेल्थ मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिन्होंने अपनी आंखों की जांच कराकर हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया।

कैंप में 277 लोगों को मुफ्त परामर्श और जांच की गई। हेल्थ कैंप में आंखों की जांच, पेट, सीने व सिरदर्द से जुड़ी समस्याओं का इलाज मुहैया कराया गया। जिसमें भारी संख्या में शहरवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय आर्या ने छोटे बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग का चला हंटर, हटाए होर्डिंग्स

संबंधित समाचार