बरेली: मेरा राशन एप से चेक करें अपने कार्ड की डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राशन कार्ड की डुप्लीकेसी मामले में कई बार कार्ड धारकों को नहीं पता चल पाता कि दूसरी जगह उनका राशन कार्ड कहां और किस दुकान पर चल रहा है। मगर अब यह जानना चुटकियों का खेल होगा। दरअसल, आधार कार्ड किस राशनकार्ड में और किस कोटेदार की दुकान में लगा हुआ है। …

बरेली, अमृत विचार। राशन कार्ड की डुप्लीकेसी मामले में कई बार कार्ड धारकों को नहीं पता चल पाता कि दूसरी जगह उनका राशन कार्ड कहां और किस दुकान पर चल रहा है। मगर अब यह जानना चुटकियों का खेल होगा। दरअसल, आधार कार्ड किस राशनकार्ड में और किस कोटेदार की दुकान में लगा हुआ है। इसकी जानकारी के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत केंद्र सरकार ने मेरा राशन मोबाइल एप लांच किया था।

जिसे अब जिले में भी लागू कर दिया गया है। इस एप के अंदर आधार नंबर डालते ही सभी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। यही नहीं एप की मदद से पता लगाया जा सकता है कि राशन कार्ड धारकों को क्या-क्या लाभ दिए जा रहे हैं। एप में माइग्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्ले स्टोर से मेरा राशन एप डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड धारक खाद्यान्न की पात्रता जांचने के साथ ही आधार सीडिंग का स्टेट्स भी देख सकते हैं।

साथ ही हाल में हुआ ट्रांजेक्शन भी देखा जा सकता है। इसके अलावा सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का पता लगा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड केंद्र सरकार की योजना है। मेरा राशन एप को कार्ड धारक अपने स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

संबंधित समाचार