बरेली: जाम से कराह उठा बदायूं रोड, ढाई घंटे तक फंसे राहगीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में हर रोज जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान हो रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने के बाद सड़क धंसने से लंबा जाम लग गया। जिसके बाद ढाई घंटे से अधिक जाम लगा होने से वाहन सवारों के साथ उसमे एंबुलेंस भी फंस गई। जाम लगने …

बरेली, अमृत विचार। शहर में हर रोज जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान हो रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने के बाद सड़क धंसने से लंबा जाम लग गया। जिसके बाद ढाई घंटे से अधिक जाम लगा होने से वाहन सवारों के साथ उसमे एंबुलेंस भी फंस गई। जाम लगने की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस के साथ यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। जिसके बाद वाहनों को आवागमन शुरू हो सका।

शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के बाद जब दोपहर में बारिश रुकी तो अचानक से वाहन सड़क पर आने से जाम लग गया। बदायूं रोड पर लगातार हुई बारिश से सड़क धंसने से वाहन सवार उसमे फंस गए। जिसके बाद देखते देखते सड़क पर वाहनों को रेला लग गया। ढाई घंटे तक कई किलोमीटर तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। जाम में मरीज को लेकर आ रही एक एबुलेंस भी फंस गई। वहीं चौपुला रोड और किला पुल के पास भी जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान होते रहे।

संबंधित समाचार