बरेली: आचार संहिता ने लगाया ब्रेक, नए काम अब चुनाव बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आचार संहिता लगने के साथ ही विकास कार्यों के कई कामों पर ब्रेक लग गया है। टेंडर और उद्घाटन न होने वाले काम अब चुनाव बाद हो सकेंगे। हालांकि आचार संहिता से पहले ही स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने सभी 63 परियोजनाओं के टेंडर कराने की प्रक्रिया पूरी करा ली थी। …

बरेली, अमृत विचार। आचार संहिता लगने के साथ ही विकास कार्यों के कई कामों पर ब्रेक लग गया है। टेंडर और उद्घाटन न होने वाले काम अब चुनाव बाद हो सकेंगे। हालांकि आचार संहिता से पहले ही स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने सभी 63 परियोजनाओं के टेंडर कराने की प्रक्रिया पूरी करा ली थी। इसमें बड़ी संख्या में काम पाइप लाइन में भी आए गए हैं लेकिन नगर निगम के 15वें वित्त सहित दूसरे फंड और पीडब्ल्यूडी के तमाम काम के अनुबंध और वर्कऑर्डर न हो पाने की वजह से वे ठप हो गए हैं। इन कामों को शुरू कराने के लिए आचार संहिता के हटने का इंतजार करना पड़ेगा।

बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 63 कामों को कराना जाना था। चार से पांच महीने के दौरान स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने तेजी से साथ ज्यादातर कामों के टेंडर करा लिए थे। कुतुबखाना और सुभाषनगर पुल परियोजनाओं के साथ इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर यानी आईसीसीसी के अनुबंध काफी पहले हो चुके हैं। आईसीसीसी की शुरूआत भी अभी कुछ दिन पहले हो चुकी है। स्मार्ट सिटी के कामों में शामिल पटेल चौक पर स्काई वॉक के टेंडर की प्रक्रिया भी पिछले महीने ही पूरी करा ली गई थी। इस तरह स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर अधिकारियों की तेजी काम आई है लेकिन नगर निगम में 15वें वित्त और राज्य वित्त के तमाम कामों में शिथिलता के चलते वे लटक गए हैं।

नगर निगम के करीब साढ़े चार सौ कामों में 60 से ज्यादा काम अनुबंध न हो पाने की वजह से रुक गए हैं। इनमें सुभाषनगर में नाला निर्माण, आईवीआरआई रोड पार्ट-दो के काम, परसाखेड़ा में सड़कों के काम सहित दूसरे काम अब चुनाव बाद ही हो सकेंगे। इधर पीडब्ल्यूडी ने शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के कामों के लिए करीब 60 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए थे। इसके अलावा परसाखेड़ा से किला होते हुए रजऊपरसपुर तक रोड के काम के लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन ये भी काम फिलहाल नहीं हो सकेंगे।

जल निगम ने समय रहते शुरू कराया 212 करोड़ का प्रोजेक्ट
शहर के तमाम इलाकों में ब्रांच सीवर लाइन बिछाने के लिए अमृत योजना के तहत करीब 212 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू कराया था। इसकी तैयारी काफी समय से चल रही थी लेकिन कुछ दिन पहले ही जल निगम ने एक फर्म को काम देते हुए वर्कऑर्डर जारी किए थे। इसके साथ ही विकास भवन के पास राधेश्याम कॉलोनी के साथ कई जगहों पर सीवर लाइन बिछाने के काम भी शुरू करा दिए गए हैं। इसके अलावा नई जगहों पर एसटीपी यानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के काम भी कराए जा रहे हैं।

वर्जन- बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जितने भी काम थे, उसके टेंडर और अनुबंध कराने की प्रक्रिया को पूरा करा लिया गया है। ज्यादातर पर काम चल भी रहा है। बचे कामों पर भी जल्द ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। -बीके सिंह, सीनियर जीएम, बरेली स्मार्ट सिटी

संबंधित समाचार