Omicron: इन 10 राज्यों में ठीक हुए ओमिक्रोन के सभी मरीज, एक्टिव केस भी जीरो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में कोरोना और ओमिक्रोन अपना पैर पसारता जा रहा है। इसी बीच दस राज्यों से राहत की खबर आई है कि 10 राज्य ऐसे भी हैं जहां ओमिक्रोन के सभी मरीज ठीक हो गए और फिलहाल अभी ओमिक्रोन का कोई मरीज नहीं है। तमिलनाडु में ओमिक्रोन के सभी 185 मरीज ठीक हो …

नई दिल्ली। भारत में कोरोना और ओमिक्रोन अपना पैर पसारता जा रहा है। इसी बीच दस राज्यों से राहत की खबर आई है कि 10 राज्य ऐसे भी हैं जहां ओमिक्रोन के सभी मरीज ठीक हो गए और फिलहाल अभी ओमिक्रोन का कोई मरीज नहीं है। तमिलनाडु में ओमिक्रोन के सभी 185 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां ओमिक्रोन को कोई एक्टिव केस नहीं है।

तमिलनाडु के अलावा गोवा (19), असम (9), मध्य प्रदेश (9), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), पुड्डुचेरी (2), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) में भी ओमिक्रोन के सभी मरीज स्वस्थ हैं। शनिवार को देश में ओमिक्रोन के 552 नए मामले सामने आए, जिसके बाद 27 राज्यों में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3623 हो गई है। ओमिक्रोन के 3623 मामलों में से 1409 लोग या तो देश से बाहर चले गए या स्वस्थ हो गए।

ये भी पढ़े-

सीएम केजरीवाल बोले- कोरोना की इस लहर से नहीं है घबराने की जरूरत, अभी नहीं लगेगा लॉकडाउन

संबंधित समाचार