यूपी चुनाव 2022: कौशांबी में राजनीतिक दलों के बीच युवाओं को रिझाने की होड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नये नवेले 61 हजार मतदाताओं को रिझाने के लिये राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगाये हुये हैं। शनिवार को राज्य विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सभी राजनीतिक दलों की नजर विशेषकर युवा मतदाताओं पर टिक गयी है। जिले में …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नये नवेले 61 हजार मतदाताओं को रिझाने के लिये राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगाये हुये हैं। शनिवार को राज्य विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सभी राजनीतिक दलों की नजर विशेषकर युवा मतदाताओं पर टिक गयी है।

जिले में चायल, मंझनपुर और सिराथू विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 लाख 82 हजार 518 मतदाता हैं। जिनमें से युवा मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 18 वर्ष पूरी कर चुके 61000 नए मतदाता इस बार बने हैं। मतदाताओं के लिहाज से मंझनपुर विधानसभा सबसे बड़ी और सिराथू विधानसभा सबसे छोटी है।

मंझनपुर में कुल 415866 मतदाता हैं। जबकि चायल में 350814 मतदाता हैं। सिराथू में में 380838 मतदाता हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 628662 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 552830 हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि युवा शक्ति ही इस चुनाव में जिले में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।

पढ़ें: UP चुनाव 2022: मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर ली अहम बैठक, कहा-बनेगी बीएसपी की सरकार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार जनसंपर्क के जरिये अपने अपने दलों के रोजगार ,लैपटॉप, मोबाइल जैसे लोकलुभावन वादे याद करा कर युवाओं को रिझाने की कोशिश करते दिखायी दे रहे हैं।

सस्ते राशन के पैकेट से हटेगी योगी-मोदी की तस्वीर…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से कम आय वर्ग के लोगों को मुहैया कराये जा रहे सस्ते राशन के पैकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और स्लोगन आदि हटाने का निर्देश जारी किया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा