रामपुर : जिले में 61 और निकले कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 134
रामपुर, अमृत विचार। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 61 और कोरोना संक्रमित निकले है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 134 पहुंच गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 61 और कोरोना संक्रमित निकले है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 134 पहुंच गई है।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। संक्रमितों में सीएचसी स्वार का कर्मचारी, जिला कारागार के कई बंदी भी शमिल हैं। साथ ही स्वार व शाहबाद में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इस तरह कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। इस तरह अब तक जिले में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 12 हजार के पार कर गई है। जिले में लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है उसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे है बिना मास्क के घूम रहे है।
