Makar Sankranti 2022: सूर्य मकर राशि में करेंगे गोचर, हर राशि के जातकों की लाइफ में आएगा परिवर्तन…
सूर्य राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य को गौरव, यश और पराक्रम का कारक माना जाता है। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार मकर राशि में सूर्य से पहले शनि और बुध …
सूर्य राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य को गौरव, यश और पराक्रम का कारक माना जाता है। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार मकर राशि में सूर्य से पहले शनि और बुध विराजमान हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है।
सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे। सूर्य के मकर राशि में गोचर का असर एक माह तक देखने को मिलेगा। हर राशि के जातकों रोज 11 बार ऊँ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ये माह जिनके लिए अनुकूल नहीं हैं उन्हें हर रविवार लाल वस्तुओं जैसे- लाल कपड़े, लाल मसूर की दाल, गुड़ का दान करना चाहिए। सूर्य के गोचर का शुभ परिणाम पाने के लिए माता-पिता की सेवा और गरीबों की सहायता अवश्य करें।
मेष राशि
सूर्य राशि के दसवें स्थान पर होंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। हर क्षेत्र में आपकी और आपके पिता की उन्नति होगी। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा।
वृष राशि
सूर्य राशि से नवें स्थान पर होंगे। ऐसे में यह आपके भाग्य में उन्नति होगी। मेहनत का शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
सूर्य राशि से आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। यह स्थान रोग से संबंध रखता है। एक माह में रोग बढ़ने की संभावना बन रही है। खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान रखें।
कर्क राशि
सूर्य राशि से सातवें स्थान पर होंगे। यह स्थान दाम्पत्य जीवन का होता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज और परिवारिक जीवन में भी भाईचारा और प्रेम बढ़ेगा।
सिंह राशि
सूर्यदेव राशि से छठे स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान मित्र का होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से मित्रों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शत्रुओं स सावधान रहें।
कन्या राशि
सूर्य राशि से पंचम स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान विद्या, गुरु, विवेक, संतान से संबंध रखता है। संतान को लाभ मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में उन्नति होगी।
तुला राशि
सूर्य राशि से चौथे स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। जातक को भवन का सुख प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि
सूर्य राशि से तीसरे स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान भाई-बहन और आपकी अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पायेगा।
धनु राशि
सूर्य राशि से दूसरे स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है।
मकर राशि
सूर्य राशि से पहले स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान व्यक्ति का अपना स्थान होता है। इससे किसी व्यक्ति के प्रेम-संबंध, मान- सम्मान, धन और संतान के न्यायलय संबंधी कार्यों पर विचार किया जाता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि
सूर्य राशि से 12वें स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में व्यय से संबंध रखता है।आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि
सूर्य राशि से 11वें स्थान पर होंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी।
ये भी पढ़े-
कल मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह जयंती, इस उम्र में उठाई थी गुरु पद की जिम्मेदारी…
