मुरादाबाद : बेटी से अवैध संबंध बनाने पर ग्रामीण को गांव से खदेड़ा
मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से अवैध संबंध उजगार होने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपी को परिवार सहित गांव से खदेड़ दिया। आरोपी रात में चुपचाप घर में ताले लगाकर परिवार को लेकर अज्ञात स्थान को चला गया। 12 वर्ष पूर्व छह सगे भाईयों का परिवार दूसरे जगह से …
मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से अवैध संबंध उजगार होने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपी को परिवार सहित गांव से खदेड़ दिया। आरोपी रात में चुपचाप घर में ताले लगाकर परिवार को लेकर अज्ञात स्थान को चला गया।
12 वर्ष पूर्व छह सगे भाईयों का परिवार दूसरे जगह से आकर गांव में बसा था। सभी भाई पुराने कपड़ों का करोबार करते हैं। एक भाई के दो बेटी और दो बेटे हैं। उसने तीन महीने पूर्व दो बेटियों का विवाह किया था। शक होने पर पति ने पत्नी के मोबाइल रिकोर्डिंग पर लगाकर बाप बेटी की बातें रिकोर्डिंग कर ली। शुक्रवार की रात को एक बजे बाप बेटी ने 40 मिनट तक बातचीत की। सुबह को युवक ने पत्नी के मोबाइल फोन की रिकोर्डिंग सुनी तो दंग रह गया। युवक ने रिश्ततेदारों को घर बुलाकर बाप बेटी की आडियो रिकोर्डिंग सुनाई तो सभी हैरान रह गये।
शनिवार को ग्रामीणों को इकट्ठा करके घटना से आवगत कराया। सगी बेटी से नाजायज संबंध उजगार होने पर गांव में आक्रोश फैल गया। पंचायत में बैठे युवक पत्नी को भरी पंचायत में तीन तालाक देकर संबंध समाप्त कर लिये। ग्रामीणों ने आरोपी का हुक्का पानी बंद कर गांव छोड़ने का फरमान सुनाया। आरोपी रात के अंधेरे में घर में ताले लगाकर पत्नी और बच्चों को लेकर गांव छोड़कर चला गया। रविवार की सुबह को आरोपी के घर में ताले लगे पड़े थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमाशु चौहान से पूछा तो उन्होंने कहा की थाने में ऐसी कोई सूचना नही हैं।
दूसरी बार हुई ऐसी घटना
भोजपुर। थाना क्षेत्र के इसी गांव में सात महीने पूर्व भी पुराने कपड़ों के व्यापारी की पत्नी के पिता से अवैध संबंधों की पोल खुली थी। पहले युवक ने भी शक होने पर बाप-बेटी की बातें मोबाइल फोन में रिकार्डिंग कर ली थी। बाद में पंचायत कर पत्नी को तलाक दे दिया था।
बेटे को भी पकड़ा था पुलिस ने
भोजपुर। एक वर्ष पूर्व आरोपी के बेटे को ग्रामीणों ने हाइवे स्थित पुराने कपड़ों के गोदाम में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पुलिस से पकड़वाया था। उस समय गलत हरकतें नहीं करने का आश्वासन मिलने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई किये युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
