अमरोहा : मासिक पंचायत में बोले किसान, जल्द हो गन्ना भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों द्वारा गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की गई। किसानों का कहना है सहकारी चीनी मिल द्वारा नौ नवंबर तक का गन्ना भुगतान किया गया, जबकि निजी चीनी मिलों द्वारा काफी गन्ना भुगतान कर दिया गया है। पंचायत में किसानों की समस्या के निस्तारण के …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों द्वारा गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की गई। किसानों का कहना है सहकारी चीनी मिल द्वारा नौ नवंबर तक का गन्ना भुगतान किया गया, जबकि निजी चीनी मिलों द्वारा काफी गन्ना भुगतान कर दिया गया है। पंचायत में किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए चीनी मिल के सीसीओ व अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया।

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत रविवार को नगर के संभल मार्ग स्थित चीनी मिल के कार्यालय में हुई। पंचायत में क्षेत्र से आए किसानों द्वारा अपनी समस्याओं को किसान नेताओं के समक्ष रखा गया तथा उन समस्याओं के निस्तारण हेतु चीनी मिल के अधिकारियों से किसान नेताओं ने वार्ता कर निस्तारण करने की बात कही। पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि हसनपुर चीनी मिल द्वारा कराए गए गन्ने सर्वे के आधार पर जो कृषक हैं उनकी पर्ची कम दी जा रही हैं।

जो किसान सर्वे के अनुसार छोटे हैं उनकी पर्ची अधिक हैं। सहकारी चीनी मिल हसनपुर द्वारा रिकवरी के नाम पर गन्ने की कटौती की करके किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों का लगभग नौ लाख रुपये का भुगतान फर्जी सट्टा बताकर चीनी मिल द्वारा रोक दिया गया था, उसका तुरंत भुगतान किया जाए। पंचायत की अध्यक्षता समर पाल सिंह तथा संचालन काले सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बृजपाल सिंह, राम सिंह, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र, संतोष कुमार, चौधरी इरफान, रईस, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार