आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित : डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस-वार्ता आयोजित हुई। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के साथ जनपद में तत्काल आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई के साथ अनुपालन कराने के लिए जिला …

बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस-वार्ता आयोजित हुई। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के साथ जनपद में तत्काल आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई के साथ अनुपालन कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है।

चुनाव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम ने बताया कि जनपद में शासकीय व सार्वजनिक सम्पत्तियों से दीवार लेखन, पोस्टर, होर्डिंग्स को हटवाने की कार्यवाही चल रही है। इसके साथ ही मादक पदार्थां के अवैध निर्माण, संचरण एवं बिक्री तथा भण्डारण पर प्रभावी अंकुश के लिए कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभाओं, विजय जुलूस, पदयात्रा, बाईक व साइकिल रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पैम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नहीं करेगा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन-तीन स्टैटिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। जनपद में गठित की गयीं सभी एस.एस. टीमें अधिसूचना के दिनांक से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जायेंगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक प्रचार खर्चो, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु के रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला बारूद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी मानक प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगी। ऐसा होने पर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आयोग की मंशानुसार स्वतन्त्र, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है, निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।

एसपी ने कहा कि जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, नानपारा के अजित परेश, महसी के रामदास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल ने पौड़ी को हराकर जीता राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

संबंधित समाचार