अमरोहा : धूमधाम से मनाया गुरु गोविंद सिंह का 355वां प्रकाशोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। रविवार को गुरुद्वारा साध संगत गजरौला द्वारा गुरु गोबिंद सिंह का 355वां प्रकाशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से शुरू होकर नगर के चौपला, फ्लाईओवर, इंदिरा चौक, बस्ती, खादगूजर तिराहा, स्टेशन होकर पुनः इंदिरा चौक होते हुए गुरूद्वारा वापस लौटी। नगर कीर्तन में सुन्दर झांकियां, पंजाबी मिलिट्री …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। रविवार को गुरुद्वारा साध संगत गजरौला द्वारा गुरु गोबिंद सिंह का 355वां प्रकाशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से शुरू होकर नगर के चौपला, फ्लाईओवर, इंदिरा चौक, बस्ती, खादगूजर तिराहा, स्टेशन होकर पुनः इंदिरा चौक होते हुए गुरूद्वारा वापस लौटी।

नगर कीर्तन में सुन्दर झांकियां, पंजाबी मिलिट्री बैंड ने लोगों का मन मोह लिया तो वहीं गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब करते हुए लोगों को रोमांचित कर दिया। इसके पीछे एक जत्था झाड़ू की सेवा करते हुए चल रहा था। जिसके पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी।

इस दौरान कोरोना नियमों का पालन किया गया। इस मौके पर ज्ञानी अनूप सिंह, अमरजीत सिंह, धर्म सिंह, हरभजन सिंह, बचन सिंह, सुन्दर सिंह, दर्शन सिंह, हरजीत सिंह, गुरुजीत सिंह, हरप्रीत बेदी, गुरुदीप सिंह, रंजना कौर, हरप्रीत कौर, गुरजीत कौर, रोजी बेदी आदि मौजूद रहे। नगर कीर्तन के दौरान प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, कस्बा प्रभारी महेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

संबंधित समाचार