रायबरेली: आचार संहिता धराशाई, भाजपा के रंग में सीएमएस ने संभाला पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आदर्श आचार संहिता लगने के चौबीस घंटे के भीतर ही रायबरेली में इसके उल्लंघन का मामला सामने आया है। असल में जिला अस्पताल में नई सीएमएस चार्ज लेने पहुंची तो वह भाजपा के रंग में रंगी दिखी। कार की विंड शीट पर भाजपा का बड़ा का पोस्टर चिपका मिला। ऐसा में उनकी कार भाजपा …

रायबरेली। आदर्श आचार संहिता लगने के चौबीस घंटे के भीतर ही रायबरेली में इसके उल्लंघन का मामला सामने आया है। असल में जिला अस्पताल में नई सीएमएस चार्ज लेने पहुंची तो वह भाजपा के रंग में रंगी दिखी। कार की विंड शीट पर भाजपा का बड़ा का पोस्टर चिपका मिला। ऐसा में उनकी कार भाजपा की प्रचार वैन सी दिखी।

रविवार दोपहर डॉक्टर नीता साहू ने जिला अस्पताल के सीएम एस का पदभार संभाल लिया। सभी की आंखें उस समय हैरान रह गईं जब सीएमएस की कार में भाजपा का प्रचार पोस्टर चिपका मिला। प्रयागराज नंबर की इस गाड़ी में भाजपा के चुनाव निशान वाला बड़ा सा स्टीकर लगा है जिसमें एक तरफ लक्ष्य 2022 लिखा है तो दूसरी तरफ खुद उनकी फोटो लगी है। फोटो के साथ उनका नाम डॉक्टर नीता साहू समाज सेविका प्रयागराज लिखा है।

आचार संहिता के उल्लंघन के इस मामले में डॉक्टर नीता साहू ने खुद माना है कि भाजपा का स्टीकर लगी गाड़ी से ही वह यहां रविवार को चार्ज लेने पहुंची हैं। हालांकि उन्होंने यह ज़रूर कहा कि वह गाड़ी उन्हें छोड़ने आई थी और उस पर क्या लिखा था इससे ज़्यादा यह महत्वपूर्ण है कि वह यहां अच्छी व्यवस्था देने आई हैं। उधर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भी इसे गंभीर प्रकरण बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटों में 22,751 नए मामले आए सामने

रायबरेली में 37 और मिले कोरोना पॉजिटिव

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर अनुमान के मुताबिक शुरू हो गई है। इसका असर जिले में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली में तेजी बढ़ रहा कोरोना, 37 और मिले पॉजिटिव

 

संबंधित समाचार