लखनऊ: महिला दरोगा ने थाना प्रभारी पर लगाया भ्रष्टाचार व अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना अंतर्गत हल्का नंबर-4 में तैनात महिला दरोगा हसीना खातून ने थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह पर अभद्रता करने व भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। पिछले दो दिनों से छुट्टी पर चल रही महिला दरोगा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करते हुए कहा है कि ऐसे माहौल में …

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना अंतर्गत हल्का नंबर-4 में तैनात महिला दरोगा हसीना खातून ने थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह पर अभद्रता करने व भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। पिछले दो दिनों से छुट्टी पर चल रही महिला दरोगा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करते हुए कहा है कि ऐसे माहौल में वे काम नहीं कर सकतीं और इस्तीफा देने जा रही हैं। इधर वीडियों के संज्ञान में आते ही आला अधिकारियों ने एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंपी है।

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करनें पहुंची महिला दरोगा तो थाना प्रभारी ने फटकारा

जारी वीडियो में एसआई हसीना खातून ने बताया कि गत 1 जनवरी को करीब 11.00 बजे फोन पर अवैध खनन के संबंध में सूचना मिलने के बाद वे पालीगान पुलिस के साथ हल्का नंबर-4 अंतर्गत नरेरा गांव में जांच करने पहुंची थीं। मौके पर उन्होंने पाया कि कुछ लोग खनन कर रहे थे। जब उन्होंने खनन के अनुमति कागजात मांगे, तो मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बजाय कागजात दिखाने के थाना प्रभारी के कारखास अवध किशोर को फोन मिला दिया और हवलदार को थमा दिया।

हवलदार ने फोन महिला एसआई को दिया जो कारखास ने कहा कि तुम वहां क्यों पहुंची? दरोगा ने बताया कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र का है, शिकायत मिलने पर ही वे जांच के लिए पहुंची हैं। इसपर अवध किशोर ने थाना प्रभारी अजय प्रताप को फोन थमा दिया। थाना प्रभारी ने महिला दरोगा को तत्काल थाना लौटने को कहा। जब महिला दरोगा थाना पहुंची तो प्रभारी अजय प्रताप ने अपने कक्ष में उससे कहा कि ‘कौन होती है तुम वहां जाने वाली’ और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।

एसीपी की जांच रिपोर्ट पर होगी आगे की कार्रवाई : अपर पुलिस उपायुक्त

अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ मध्य ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीपी कृष्णानगर को मामले की जांच करने को कहा गया है। एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। फिलहाल पीड़ित महिला एसआई का सरोजनी नगर थाना में तबादला कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कांग्रेस प्रदेश सचिव पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

संबंधित समाचार