बरेली: टांगों में बांधकर अफीम की तस्करी, झारखंड व पीलीभीत के तीन तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसटीएफ की बरेली यूनिट ने 5 किलो 300 ग्राम अफीम की सप्लाई देने जा रहे झारखंड व पीलीभीत के तीन तस्करों को पकड़ा है। दो तस्कर पैर में पहने इनक्लेट में चार पैकिटों में अफीम की खेंप बांधकर लाए थे। पूछताछ में तस्करों ने बहेड़ी में सप्लाई देने की बात बताई है। …

बरेली, अमृत विचार। एसटीएफ की बरेली यूनिट ने 5 किलो 300 ग्राम अफीम की सप्लाई देने जा रहे झारखंड व पीलीभीत के तीन तस्करों को पकड़ा है। दो तस्कर पैर में पहने इनक्लेट में चार पैकिटों में अफीम की खेंप बांधकर लाए थे। पूछताछ में तस्करों ने बहेड़ी में सप्लाई देने की बात बताई है। वहीं पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है। एसटीएफ व केंद्रीय नारकोटिक्स की टीम ने रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुराना रोडवेज बस स्टैंड से तीन तस्करों को अफीम की बड़ी खेंप के साथ गिरफ्तार किया।

तस्करों में झारखंड के चतरा थाना के दरियातु गांवे के रहने वाला कुलेश्वर कुमार दांगी व चतरा जिला के गिधौर का रहने वाला राजकुमार दांगी व पीलीभीत के सिरसा अमरिया निवासी रामदयाल शामिल हैं। झारखंड के दोनों तस्कर 55 लाख रुपये की पांच किलो तीन सौ ग्राम अफीम के चार पैकिट पैरों में बांधकर झारखंड से बरेली पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान तस्कर कुलेश्वर सिंह दांगी ने बताया कि अफीम की बहेड़ी के सुकटिया निवासी प्रेमपाल व उसके सगे भाई शिवचरन को सप्लाई करनी थी। बताया कि अफीम लेने के लिए प्रेमपाल खुद वहां नहीं पहुंचा बल्कि उसने अपने दामाद राम दयाल को भेजा था।

मौके से रामदयाल दोनों तस्करों को प्रेमपाल की बताई जगह पर ले जाने वाला था। एसटीएफ के मुताबिक बताया जा रहा है कि रामदयाल काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। वहीं अफीम की इस खेंप की आपूर्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व उत्तराखंड में किए जाने की बात भी सामने आई है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने कई अन्य बातों का भी खुलासा किया। वहीं एसटीएफ की टीमें प्रेमपाल व शिवचरन की तलाश में जुट गई हैं। तस्कर रामदयाल बहेड़ी से पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। तस्करों के पास से पुलिस ने पांच किलो तीन सौ ग्राम अफीम, 1150 रुपये व एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है। सोमवार को तस्कर जेल भेज दिए जाएंगे।

रांची से खरीदकर यूपी में लाखों की कीमत पर बेंचते हैं अफीम
पूछताछ में कुलेश्वर ने बताया कि वह वह अफीम की खरीद झारखंड के जंगल खूंटी निवासी राजा आदिवासी से करते हैं। बताया कि राजा रांची में आकर उन्हें माल की सप्लाई देता है और उसके बाद वह पार्टी तक अफीम की सप्लाई देते हैं। रकम के बारे में जानकारी देते हुए तस्कर ने बताया कि राजा आदिवासी से वह लोग 80 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से अफीम खरीदते हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश में 1.20 लाख की कीमत से बिक्री करते हैं।

वर्जन—
तस्करों ने पैरों में इनक्लेट पहनकर उसके भीतर अफीम छिपा रखी थी। पांच किलो चार सौ अफीम बरामद की गई है। तीनों तस्करों से एनसीबी बरेली की टीम पूछताछ में जुटी है -अजयपाल सिंह, प्रभारी, एसटीएफ बरेली यूनिट

संबंधित समाचार