मध्यप्रदेश: इंदौर में आज से इन लोगों को लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगवा चुके 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना फ्रंट लाइन वॉरियर्स को आज से कोरोना का बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज उन 55 हजार पात्र हितग्राहियों को बूस्टर …
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगवा चुके 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना फ्रंट लाइन वॉरियर्स को आज से कोरोना का बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज उन 55 हजार पात्र हितग्राहियों को बूस्टर डोज के टीके लगाने का लक्ष्य रखा है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज कम से कम 39 सप्ताह पहले लगवा लिया हो यानी 12 अप्रैल 2021 के पहले दोनों डोज लगवा चुके नागरिक ही पात्र होंगे।
सीएमएचओ ने बताया कि बूस्टर डोज टीकाकरण के लिए उक्त पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने वाले हितग्राही ऑनलाइन अथवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर पंजीयन करवा सकते है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन के बाद लगे हाथ उन्हें बूस्टर डोज लगा दिया जाएगा। जिले के 75 से ज्यादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, फीवर क्लीनिक और अन्य शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज, एक्यूआई 115 रहा
