अब घर होगा पॉलिटेक्निक परीक्षाओं का सेंटर, मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से होंगी परीक्षाएं
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच परीक्षाएं कराना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। यही वजह है कि पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा 20 जनवरी से शुरू हो रही है। राजधानी समेत सूबे कि सभी संस्थानों के 2 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संस्थानों में कंप्यूटर की कमी के चलते प्राविधिक शिक्षा …
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच परीक्षाएं कराना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। यही वजह है कि पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा 20 जनवरी से शुरू हो रही है। राजधानी समेत सूबे कि सभी संस्थानों के 2 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संस्थानों में कंप्यूटर की कमी के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद घर पर ही मोबाइल फोन व लैपटॉप से पॉलिटेक्निक परीक्षा कराने की तैयारी कर चुका है।
कोरोना काल में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सुबह के 154 सरकारी, 19 अनुदानित और 1177 निजी पॉलिटेक्निक में संचालित पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों की परीक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया है।
करीब 30 विद्यार्थियों पर होगा एक ऑब्जर्वर
मोबाइल फोन पर परीक्षा कराने के निर्णय के साथ ही नकल रोकने की चुनौती बी परिषद के सामने होगी। ऐसे में नकल रोकने या उसके पास कोई बैठकर पेपर हल कराने वाले को कैसे रोका जाएगा, इसे लेकर भी मंथन चल रहा है। 30 विद्यार्थियों पर एक ऑब्जर्वर होगा तो बच्चों की गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखेगा। हालांकि पिछले साल अगस्त में हुई परीक्षा के दौरान नकल रोकने के बंदोबस्त पर सवाल उठे थे। कई विद्यार्थियों द्वारा पेपर मोबाइल फोन सेलिंग करने का षड्यंत्र कर के अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी। ऐसे में एक बार फिर से इस व्यवस्था को लेकर अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं।
एक नजर पॉलिटेक्निक पर
सरकारी संस्थान-154
सहायता प्राप्त संस्थान-19
निजी संस्थान-1177
कुल विद्यार्थी-2.10 लाख
कोरोना संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए मोबाइल फोन या लैपटॉप पर प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिका भेजी जाएगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सॉफ्टवेयर के माध्यम से नकल को रोकने का काम किया जाएगा। इसे लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक होगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है। परीक्षाएं 20 जनवरी से प्रस्तावित है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मोबाइल फोन से परीक्षाएं कराने पर अधिकारियों को निर्णय लेना है।
पढ़ें- अयोध्या: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सर्राफा कारोबारी को लूटने का किया प्रयास, जानें पूरा मामला…
