बहराइच: पारिवारिक विवाद में वार्ड बॉय ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
बहराइच। बहराइच जिले के सीएचसी मुस्तफाबाद में तैनात वार्ड बॉय ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा ली। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गोंडा जिले के बेलहरी गांव निवासी संजय कुमार (34) पुत्र जियालाल वार्ड बॉय है। उसकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में है। युवक ने पारिवारिक विवाद …
बहराइच। बहराइच जिले के सीएचसी मुस्तफाबाद में तैनात वार्ड बॉय ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा ली। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गोंडा जिले के बेलहरी गांव निवासी संजय कुमार (34) पुत्र जियालाल वार्ड बॉय है। उसकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में है।
युवक ने पारिवारिक विवाद में रविवार शाम को फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।
पयागपुर में चुनाव को लेकर 2800 लोग को पुलिस ने किया पाबंद
बहराइच। विधान सभा सकुशल संपन्न कराने के लिए पयागपुर पुलिस ने 2800 लोगों को पाबंद किया है। पुलिस की इस कार्यवाई से अपराधियों में हड़कंप है। जिले में विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई शुरू कर दी है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के 2800 लोगों को पाबंद किया गया है। इनमें छह लोगों जिला बदर किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत कार्यवाई की गई है। पुलिस की इस कार्यवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। जिससे विधान सभा चुनाव में किसी अपराधी द्वारा खलल न डाला जाए।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 50 हजार, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे
