यूपी में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 8 हजार 334 नए एक्टिव केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक बार फिर राजधानी वासियों समेत पूरे प्रदेश में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो यूपी में 8334 नए संक्रमित मिले हैं‌। इस दौरान 335 कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वर्तमान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक बार फिर राजधानी वासियों समेत पूरे प्रदेश में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो यूपी में 8334 नए संक्रमित मिले हैं‌। इस दौरान 335 कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में यूपी में कुल एक्टिव केस की संख्या 33 हजार 946 है, इनमें 33 हजार 563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

इसके साथ ही बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो ओमिक्रोन वेरिएंट के पहले वेरिएंट डेल्टा से तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है। वैक्सीन कवच ले चुके स्वास्थ्य सामान्य व्यक्ति के लिए यह बड़ा खतरा नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने कि नहीं, सावधानी और सतर्कता की जरूरत है

टीकाकरण में देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा यूपी

बता दें कि करीब 21 करोड़ 39 लाख से अधिक अधिक आबादी और 9 करोड़ 48 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान पर है। वहीं, 13 करोड़ 47 लाख से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 7 करोड़ 91 लाख से अधिक लोग को भी टीके की दोनों डोज लेकर सुरक्षा कवर पा चुके हैं। विगत दिवस तक 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण में 24 लाख 22 हजार से अधिक किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। टीके की उपयोगिता को देखते हुए लोग तेजी से टीकाकरण अभियान में भाग ले रहे हैं।

लखनऊ में 1155 लोग कोरोना की चपेट में

कोरोना का वायरस राजधानी लखनऊ के लोगों को भी तेजी से कोरोना की चपेट में ले रहा है। यहां कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बीते सोमवार को 1155 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्यादा शहर के पांच इलाके के लोग कोरोनावायरस का शिकार हो रहे हैं। इस क्षेत्र में गोमती नगर, फैजाबाद रोड गोमती नगर विस्तार का क्षेत्र। अलीगंज इलाके में भी संक्रमण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है।

पढ़ें: दफ्तरों में आधे कर्मचारी आयें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दें: सीएम योगी

185 लोगों को वायरस ने अपना शिकार बनाया है। इंदिरा नगर में 131 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। आलमबाग में 124 लोगों में संक्रमण का पता चला है। जबकि कैसरबाग में 101 और सरोजिनी नगर में 95 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। एनके रोड में 79 और सिल्वर जुबली के आसपास के 74 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं।

संबंधित समाचार