बहराइच: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर, एसडीएम के साथ एसएसबी ने किया गश्त
बहराइच। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम के साथ एसएसबी के जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। जिले में चुनाव पांचवें चरण में है। ऐसे में मतदाता बिना भय के मतदान करें, इसके लिए जिला प्रशासन ने …
बहराइच। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम के साथ एसएसबी के जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। जिले में चुनाव पांचवें चरण में है। ऐसे में मतदाता बिना भय के मतदान करें, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
सोमवार को उप जिलाधिकारी नानपारा और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने कस्बे में गश्त किया। सीओ ने कहा कि सभी लोग भयमुक्त होकर मतदान करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें। इस दौरान पुलिस के साथ एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
बहराइच: परिवारिक में वार्डबॉय ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
बहराइच। सीएचसी मुस्तफाबाद में तैनात वार्ड बॉय ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा ली। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गोंडा जिले के बेलहरी गांव निवासी संजय कुमार (34) पुत्र जियालाल वार्ड बॉय है। उसकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 50 हजार, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे
युवक ने पारिवारिक विवाद में रविवार शाम को फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 50 हजार, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे
