14 साल से बिस्तर पर पड़े बीमार बेटे की पिता ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
नई दिल्ली। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में नशे में धुत्त पिता ने बीमार एवं बिस्तर पर पड़े अपने 30 साल के बेटे की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान वजीरपुर के जेजे कॉलनी निवासी परमजीत के रूप में हुई है। इस …
नई दिल्ली। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में नशे में धुत्त पिता ने बीमार एवं बिस्तर पर पड़े अपने 30 साल के बेटे की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान वजीरपुर के जेजे कॉलनी निवासी परमजीत के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पिता अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि रविवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की सरकारी दीपचंद बंधु अस्पताल में एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में लाया गया था जिसके डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परमजीत की बहन ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि रविवार की सुबह घर पहुंचने पर उसने अपने भाई को बुरी तरह घायल अवस्था में देखा।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने भाई के हवाले से बताया कि शराब के नशे में उसके पिता ने डंडे से उसे पीटा था। महिला के अनुसार, परमजीत को लकवा मार गया था और वह 14 साल से बिस्तर पर था। पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े-
चेन्नई: भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित
