अयोध्या: बढ़ते कोरोना को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय, जानें क्या?
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को अपने छात्रावास में रहकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए छात्रावास से …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को अपने छात्रावास में रहकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए छात्रावास से बाहर ना निकलने के लिए निर्देशित किया गया।
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अधिष्ठाता, छात्र कल्याण को अविलंब विश्वविद्यालय परिसर में जांच शिविर व छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय कर्मियों के परिजनों के टीकाकरण की व्यवस्था कराए जाने के साथ-साथ कोविड नियमों का भी कड़ाई से पालन किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि विश्वविद्यालय की समस्त कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी।
नए छात्रों का पंजीकरण (आईसीएआर से नामित छात्रों का भी) भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। स्नातक द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष और पीएचडी प्रथम वर्ष के छात्रों को वापस अपने घर जाने के लिए निर्देशित किया गया।
पढ़ें: बहराइच: किसान इंटर कॉलेज में हुआ वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन, छात्रों ने लगवाया टीका
ऑनलाइन क्लासेस का संचालन पूर्व की भांति होगा। एमएससी द्वितीय वर्ष और पीएचडी अंतिम वर्ष के छात्रों को उनके शोध कार्य की आवश्यकता को देखते हुए उनके एडवाइजर के सलाह व सहमति पर ही विश्वविद्यालय में रुकने की अनुमति प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय कर्मियों व परिसर वासियों को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रिटायर्ड जज की अगुवाई में बनेगी कमेटी
