नई दिल्ली: अब रेस्टोरेंट में बैठकर नहीं खा सकेंगे खाना, केवल पैक कराने की अनुमति
नई दिल्ली। कोरोना के लगतार बढ़ते मामलों ने दिल्ली को एक बार फिर से बंदी की तरफ धकेल दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की वजह से अब दिल्ली में रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यहां से ग्राहक खाना पैक कराने के बाद घर ले जा सकते है। मगर …
नई दिल्ली। कोरोना के लगतार बढ़ते मामलों ने दिल्ली को एक बार फिर से बंदी की तरफ धकेल दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की वजह से अब दिल्ली में रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यहां से ग्राहक खाना पैक कराने के बाद घर ले जा सकते है। मगर वहां पर बैठकर खाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। जिसके बाद अब से लोगों को और भी मुसीबतों का सामना करना होगा।
दरअसल, सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई। जिसके बाद बताया गया कि दिल्ली में रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला लिया गया है। उधर, दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22751 केस सामने आए हैं। कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। दिल्ली में अब तक 614 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं।
सफदरजंग में 165 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव
दिल्ली के अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिल रहा है। ज्यादातर डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैं, कुछ अस्पतालों में भी भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एम्स में अब तक 300 रेजीडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, सफदरजंग में 165 मेडिकल स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतना ही नहीं, राममनोहर लोहिया अस्पताल में 90 मेडिकल स्टाफ, जयप्रकाश लोक नायक हॉस्पिटल में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
