बिजनौर: जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर 10,000 की नकदी चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। जनरल स्टोर की दुकान में संचालित जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखी 10 हजार रुपये की नकदी, इन्वर्टर, बैटरी और जरूरी कागजात चोरी कर ले गये। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार फुलसन्दा निवासी रवेन्द्र कुमार पुत्र लाल सिंह गांव के एक दुकान में जनसेवा केन्द्र …

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। जनरल स्टोर की दुकान में संचालित जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखी 10 हजार रुपये की नकदी, इन्वर्टर, बैटरी और जरूरी कागजात चोरी कर ले गये। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार फुलसन्दा निवासी रवेन्द्र कुमार पुत्र लाल सिंह गांव के एक दुकान में जनसेवा केन्द्र और जनरल स्टोर चलाते हैं।

प्रतिदिन की भांति वह रविवार को दुकान बंद कर अपने घर चले गये। रात्रि में किसी समय चोरों ने केन्द्र का ताला तोड़कर उसमें रखी 10 हजार रुपए की नकदी, इन्वर्टर, बैटरर व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। हल्का ईंचार्ज संजीव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

संबंधित समाचार