अयोध्या में कोरोना का कहर, सीएमओ समेत 49 लोग हुए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार हावी होता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक बार फिर से कोविड बम फूटा, जिसकी चपेट में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) समेत 49 लोग आए हैं। वहीं निवर्तमान कमिश्नर एमपी अग्रवाल भी पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अजय राजा और …

अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार हावी होता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक बार फिर से कोविड बम फूटा, जिसकी चपेट में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) समेत 49 लोग आए हैं। वहीं निवर्तमान कमिश्नर एमपी अग्रवाल भी पॉजिटिव बताए जा रहे हैं।

सीएमओ डॉ. अजय राजा और एमपी अग्रवाल के संक्रमित होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

लोगों को डरा रहा नया वैरियंट ओमिक्रॉन

देश में जिस तरह से कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन लोगों को डरा रहा है। उसी तरह से जिले में कोविड मरीजों की संख्या भी डराने का काम कर रही है। पहले दिन से ही लगातार केसों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को सीएमओ डॉ. अजय राजा और निवर्तमान कमिश्नर एमपी अग्रवाल के संक्रमित होने की खबर जिले में आग की तरह फैल गई।

इसके बाद प्रशासन ने दोनों के संपर्क में पिछले दिनों आए लोगों से भी कोविड टेस्ट कराने की अपील की है। 49 संक्रमितों में 18 शहर के हैं, जबकि बाकी के केस देहात क्षेत्र से हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 193 पहुंच गई है। फिलहाल सीएमओ व एमपी अग्रवाल सहित सभी मरीज आइसोलेशन में हैं।

पढ़ें: अयोध्या: रोजी-रोटी के संकट को लेकर छलका व्यापारियों का दर्द, भरी हुंकार

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस

गौरतलब है कि देश समेत पूरे यूपी में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। यूपी में चंद दिनों पहले जहां इक्का-दुक्का कोरोना संक्रमितों के केस सामने आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या अब बढ़ने लगी है। रविवार को कोरोना संक्रमितों के करीब नौ हजार एक्टिव केस सामने आए थे। वहीं सोमवार को इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 8,334 हो गई है।

संबंधित समाचार