अमरोहा: काशीराम कॉलोनी में मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से रविवार की रात्रि काशीराम कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक आरोपी की गतिविधियां पुलिस को …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।

पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से रविवार की रात्रि काशीराम कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक आरोपी की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं, उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया और मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान मोहसिन पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी रहरा रोड बाईपास कस्बा हसनपुर के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मोहिसन से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

संबंधित समाचार