बरेली: प्रधानमंत्री आवास योजना का नहीं मिला लाभ
बरेली, अमृत विचार। बीमार पति और बच्चों के साथ सुभाषनगर गली नंबर 10 के अनुपमनगर में रह रही गुरमीत कौर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक उन्हें मकान नहीं मिला है। महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार …
बरेली, अमृत विचार। बीमार पति और बच्चों के साथ सुभाषनगर गली नंबर 10 के अनुपमनगर में रह रही गुरमीत कौर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक उन्हें मकान नहीं मिला है। महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
बताया कि उसके पति प्राइवेट गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीमारी के चलते पति कई महीने तक घर पर ही रहे। उसके बच्चे भी अक्सर बीमार रहते हैं। ऐसे में वह किराए के मकान में रहने के चलते उसका किराया भी समय से नहीं चुका पा रही है। महिला ने कई माह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान पाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उसके आवेदन पर विचार नहीं किया गया।
