कानपुर: महाराजपुर पुलिस ने 4 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, तमंचा, जेवरात व लैपटॉप बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। आउटर थाना महाराजपुर क्षेत्र के अर्न्तगत अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप को पकड़ा जिसमें चोरी कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा लोहा व ज्वैलर्स के यहां से चोरी की गई एक तिजोरी को बरामद किया। पुलिस ने मौके से 4 अभियुक्तो को …

कानपुर। आउटर थाना महाराजपुर क्षेत्र के अर्न्तगत अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप को पकड़ा जिसमें चोरी कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा लोहा व ज्वैलर्स के यहां से चोरी की गई एक तिजोरी को बरामद किया। पुलिस ने मौके से 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया बाकी उसके साथ अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

कानपुर आउटर महाराजपुर थाना के अर्न्तगत पुरवामीर चौराहे पर देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप संख्या यूपी-78 जीटी- 3451 आती हुई दिखयी पडी जो कि बैरियर से पहले ही रूक गई और गाडी को पीछे कर भागने का प्रयास करने लगी। तभी पुलिस टीम ने गाडी को दौडा कर पकडा लिया। गाडी में देखा तो कुछ बदमाश लोहे का सामान व एक ज्वैर्लस के यहां से चोरी की गई तिजोरी को कानुपर बेचने ले जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तो में यश जैन उर्फ इशान जैन पुत्र नवलेश जैन नि. थाना बर्रा कानपुर नगर, प्रिंस कुमार पुत्र गिरजा शंकर नि. ग्राम म्योहर थाना कराटी जनपद कौशाम्बी, रिंकू उर्फ मंजीत पुत्र स्व. बाबूलाल नि. ओमपुरवा थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर, सुलेमान पुत्र शेर अली नि. दरगाह शरीफ जाजमऊ थाना चकेरी कानुपर नगर है।

अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप, जेवरात, 4- 315 बोर का अवैध तमंचा, 6 जिन्दा कारतूस व पीली तथा सफेद घातु की वस्तुएं बरामद की है। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियक्तों में यश जैन पर विभिन्न जनपदो से 15 मुकदमें, प्रिसं कुमार पर 15, रिंकू उर्फ मंजीत पर कानपुर जनपद व आउटर से 4 मुकदमा व सुलेमान पर 6 मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाहीक रते हुए उन्हें न्यायाल के समक्ष भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-आचार संहिता को लेकर रॉबिनहुड रोल में यूपी पुलिस, पिछले 24 घंटे में 14 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तारी

संबंधित समाचार