लखनऊ: व्यापार मंडल की बड़ी पहल, मास्क लगाओ, दूरी बनाओ…पाओ 10 फीसदी छूट
लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब लखनऊ प्रशासन का साथ देने के लिए यहियागंज बाजार के थोक विक्रेताओं ने हाथ आगे बढ़ाया है। थोक विक्रेताओं ने ऐलान किया है कि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले खरीददार अगर मास्क लगाकर और दो गज की दूरी बनाते हैं तो …
लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब लखनऊ प्रशासन का साथ देने के लिए यहियागंज बाजार के थोक विक्रेताओं ने हाथ आगे बढ़ाया है। थोक विक्रेताओं ने ऐलान किया है कि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले खरीददार अगर मास्क लगाकर और दो गज की दूरी बनाते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशद तक का छूट दिया जाएगा। व्यापारियों ने इसका ऐलान इसलिए किया क्यों कि इस बाजार में सुबह से ही लोगों का भीड़ जमा होने लगता है।
भीड़ होने की वजह से कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शहर के लोग यहियागंज में व्यापारियों के इस कदम को सराहनीय कार्य बता रहे हैं। यह बाजार करीब 200 साल पुराना है। जो चार किलोमीटर में फैला हुआ है। बता दें कि इस बाजार में थोक सामानों की खरीददारी करने के लिए पूरे लखनऊ से लोग आते हैं। यह बाजार इसलिए भी प्रसिद्ध है क्यों कि एक ही जगह पर घर के सभी उपयोगी वस्तु थोक रेट में मिल जाते हैं।
पहले मिला था पांच प्रतिशत का छूट
यहियागंज के व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम व्यापारियों ने भी सरकार के पक्ष में कुछ कदम उठाये हैं। अगर हम पिछले साल की बात करें तो हमने कोरोना नियमों का पालन करने वालों को पांच प्रतिशद तक की होलसेल रेट पर छूट दी थी। जिसे इस बार 10 प्रतिशद कर दिया गया है। साथ ही सभी ने फैसला किया है कि जो भी बाजार में बिना मास्क आएगा उसको कोई भी दुकानदार सामान नहीं देगा।
बाजार के लोग तीसरी लहर के लिए तैयार
बाजार में बैठे व्यापारियों ने कहा कि तीसरी लहर की मार झेलने के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है। हर दुकान के बाहर एक रजिस्टर रखा गया है जिसमे खरीदारी करने के लिए आने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल लिखी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: महाराजपुर पुलिस ने 4 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, तमंचा, जेवरात व लैपटॉप बरामद
