बदायूं: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उघैती, अमृत विचार। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर नरैनी चौराहे के पास ससुराल से घर वापस जा रहे हैं बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य …

उघैती, अमृत विचार। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर नरैनी चौराहे के पास ससुराल से घर वापस जा रहे हैं बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक भाग गया।

थाना उघैती क्षेत्र के गांव जरार निवासी लालू यादव (45) पुत्र दंगल सिंह अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गांव हुसैनपुर से अपने गांव जरार वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान सहसवान-बिसौली मार्ग पर नरैनी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। युवक की मौत से परिवार में विलाप है।

संबंधित समाचार