बरेली: आठ माह के मासूम समेत 177 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है। सोमवार को जिले में 177 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीजों में एक 8 माह का मासूम भी शामिल है। शहर के प्रेमनगर निवासी परिवार हाल ही मे चंडीगढ़ …

बरेली, अमृत विचार। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है। सोमवार को जिले में 177 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीजों में एक 8 माह का मासूम भी शामिल है। शहर के प्रेमनगर निवासी परिवार हाल ही मे चंडीगढ़ से लौटा था। संक्रमित आने के बाद मासूम भी संपर्क में रहा जिस कारण बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टोल प्लाजा पर जांच शुरू
शासन की ओर से कोरोना के नये मामले बढ़ने के बाद से ही गैर प्रदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी का आदेश दिया गया है। इसी क्रम में अब विभाग ने फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा पर मेडिकल मोबाइल यूनिट को तैनात कर दिया है। एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि सोमवार से टीम ने टोल प्लाजा पर जांच करना शुरू कर दी। अग्रिम आदेशों तक रोजाना टीम यहां लोगों की कोरोना जांच करेगी।

इन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि
बरेली के दो निजी स्कूलों के दो छात्र, क्यारा निवासी एक युवक, आईटीबीपी में तैनात दो जवान, निजी कंपनी में तैनात एक युवक, मीरगंज के एक कॉलेज का छात्र, रेलवे अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी, एमजेपीआरयू का एक कार्यालय सहायक, एक मलेरिया इंस्पेक्टर, निजी बैंक में तैनात एक कर्मचारी, निजी मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर और दो छात्र समेत कुल 177 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वर्जन
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को एक आठ माह का बच्चा भी संक्रमित मिला है। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें।
डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल

संबंधित समाचार