लखनऊ: जमीन कारोबारी का बाराबंकी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। पिछले एक सप्ताह से लापता चल रहे मड़ियांव थानांतर्गत मोहिबुल्लापुर के श्रीनगर कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी यासीन उर्फ मुन्ना (54) का पुलिस ने बाराबंकी में नहर में शव बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने यासीन के हत्याकांड का भी खुलासा कर लिया है। हत्यारोपी विकासनगर थानांतर्गत बहटा निवासी समरजीत सिंह व आदित्य …
लखनऊ। पिछले एक सप्ताह से लापता चल रहे मड़ियांव थानांतर्गत मोहिबुल्लापुर के श्रीनगर कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी यासीन उर्फ मुन्ना (54) का पुलिस ने बाराबंकी में नहर में शव बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने यासीन के हत्याकांड का भी खुलासा कर लिया है।
हत्यारोपी विकासनगर थानांतर्गत बहटा निवासी समरजीत सिंह व आदित्य सोनकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि पैसों के लेन-देन में यासीन के बिजनेस पार्टनर समरजीत ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यासीन के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर इस हत्याकांड का खुलासा किया।
समरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और यासीन अच्छे दोस्त थे और साथ मिलकर जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उसने यासीन से तीन लाख रुपये उधार लिये थे और इसमें से डेढ़ लाख रुपये वह लौटा चुका था। शेष डेढ़ लाख रुपये के लिए यासीन उसे कई बार सामाजिक स्तर पर बेइज्जत कर चुका था, इसलिए उसने यासीन की हत्या की योजना बनाई।
उसने पहले आदित्य सोनकर का योजना में शामिल किया और दोनों ने बाराबंकी में जाकर नहर के किनारे हत्या के लिए एक उपयुक्त जगह का चयन किया। इसके बाद तीन जनवरी को उसने फोन करके यासीन को कहा कि बाराबंकी में एक जमीन खरीदनी-बेचनी है। यासीन अपनी स्कूटी लेकर टेड़ी पुलिया पहुंची, जहां समरजीत उसके साथ स्कूटी में पीछे बैठकर घटना स्थल तक पहुंचा।
पीछे-पीछे आदित्य सोनकर व राज राजपूत भी बाइक से पहुंचे। यासीन जैसे ही अपनी स्कूटी से उतरा तीनों ने उसे दबोच लिया और बाइक में पूर्व से छिपाया गया और बाका निकालकर यासीन के गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या करने के बाद शव, यासीन की स्कूटी और बाका को नहर में गिरा दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर नहर से यासीन का शव, स्कूटी और घटना में प्रयुक्त बाका भी बरामद कर लिया है।
पढ़ें- सीतापुर: अवैध शराब के साथ पुलिस ने 41 लोगों को किया गिरफ्तार
