बाराबंकी: दो पक्षों की लड़ाई के बीच बाल-बाल बची बच्चों की जान, जानें पूरा मामला…
हैदरगढ़/ बाराबंकी। दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घास फूस के झोपड़े में देर शाम आग लगा दी। जिस समय आग लगाई गई दो बच्चे अंदर सो रहे थे। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग़ बुझा दी और दोनों बच्चों को बचा लिया। सुबेहा थाने के टिकुरी …
हैदरगढ़/ बाराबंकी। दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घास फूस के झोपड़े में देर शाम आग लगा दी। जिस समय आग लगाई गई दो बच्चे अंदर सो रहे थे। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग़ बुझा दी और दोनों बच्चों को बचा लिया। सुबेहा थाने के टिकुरी मजरे थलवारा गांव निवासी भागीनाथ व रमेश के बीच जमीनी विवाद चल रहा है जिसमें दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को सुबेहा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
रमेश की पत्नी मायावती का आरोप है विपक्षियों की ओर से मेरे छप्पर रूपी घर में आग लगा दी गई। रमेश की पत्नी मायावती ने बताया कि आग जलते देख गांव वालों ने छप्पर के नीचे सोए बच्चों को वहां से उठाकर बाहर लाकर बचा लिया। आग से छप्पर के नीचे रखा अनाज आदि समान जल गया है। मायावती ने विपक्षी कल्याण, शोभा, शिव कुमारी पत्नी भागी नाथ पर आग लगाने का आरोप लगा रही है।
सुबेहा थाना अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह का कहना है कि रमेश व उसका विपक्षी भागीनाथ थाने में बैठे हैं किसी वकील ने पेश बंदी के लिए कहा होगा कि छप्पर में आग लगा दो।
बरेली: रेल चालू मगर भोजनालय और पेड शौचालय पड़े बंद
रेलवे ट्रेनों का संचालन पूरे जोर के साथ कर रहा है। जंक्शन के चार्ट के मुताबिक 84 जोड़ी ट्रेनें मौजूदा वक्त में यहां से गुजरती हैं। कई ट्रेनों में अनारक्षित टिकट से यात्रा की सुविधा भी दी जाने लगी है मगर दो साल पहले कोरोना की पहली लहर शुरू….
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: रेल चालू मगर भोजनालय और पेड शौचालय पड़े बंद
