Chris Morris Retirement: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने 34 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। क्रिस मॉरिस ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिटायरमेंट का ऐलान किया। क्रिस मॉरिस ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में कहा …
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने 34 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। क्रिस मॉरिस ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिटायरमेंट का ऐलान किया।
क्रिस मॉरिस ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में कहा कि आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। मेरे इस सफर में जिसने भी बड़ा या छोटा रोल प्ले किया है, उन सभी का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने भविष्य के बारे में भी बताया है। दरअसल वह क्रिकेट से संन्यास के बाद अब टाइटंस क्रिकेट में कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में क्रिस मॉरिस ने इतिहास रच दिया था। वह युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए ऑक्शन में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। क्रिस मॉरिस चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल चुके हैं।
आपको बता दें कि क्रिस मॉरिस ने आईपीएल में 81 मैच खेले, जिसमें 22.07 की औसत से 618 रन बनाए और 95 विकेट चटकाए। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए मॉरिस ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए और 67 रन बनाए। वहीं क्रिस मॉरिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2012 में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने 4 टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 34 साल के ऑलराउंडर ने 4 टेस्ट में 173 रन और 12 विकेट लिए। 42 वनडे में उन्होंने 467 रन और 48 विकेट लिए। 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मॉरिस ने 133 रन और 34 विकेट चटकाए।
