हरदोई: सीएस गृह बनकर रकम ऐंठने वाले 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सुरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामिया वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर मुख्य सचिव गृह बनकर रकम ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी कई जनपद के विभिन्न अधिकारियों के सरकारी नंबर पर फोन कर पैसा ऐंठने का काम करता था, आरोपी भरतवंशी उर्फ श्याम आगरा के नगरिया थाना पिढ़ौरा का निवासी …

हरदोई। सुरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामिया वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर मुख्य सचिव गृह बनकर रकम ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी कई जनपद के विभिन्न अधिकारियों के सरकारी नंबर पर फोन कर पैसा ऐंठने का काम करता था, आरोपी भरतवंशी उर्फ श्याम आगरा के नगरिया थाना पिढ़ौरा का निवासी है।

गिरफ्तार किए गये आरोपी ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह चल रहा था, जिसका सरगना विवेक चौधरी व एक अन्य साथी श्रीकांत जो जेल में है, आरोपी ने बताया कि मेरे द्वारा अभी भी पुलिस से बचकर अधिकारियों से रकम ऐंठने का काम किया जाता था, विभिन्न जनपद के अधिकारियों से शातिर अपराधी भरतवंशी ने रकम ऐंठने का काम किया है।

आरोपी व उसके गिरोह ने अब तक जनपद बलरामपुर, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा के विभिन्न अधिकारियों को धोखा देकर रकम वसूली की है। सुरसा पुलिस ने 25 हजार के ईनामी आरोपी भारतवंशी को ग्राम सथरा सांडी रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पूर्व में गिरोह के दो अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी भरतवंशी उर्फ श्याम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

अयोध्या: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा, अपडेट हो रही टॉप-10 सूची

विधानसभा चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शिकंजा कसा जा रहा है। एसएसपी ने मंगलवार को निर्देश दिया कि टॉप-10 अपराधियों की सूची को अपडेट करते हुए नये अप़राधियों को उसमें शामिल किया जाए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा, अपडेट हो रही टॉप-10 सूची

संबंधित समाचार