अयोध्या में नेताओं की ये है वर्चुअल दमखम, फेसबुक पर छाए हैं सपा के पवन, ट्वीटर पर रुश्दी मियां का मुकाबला नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चुनावी मौसम में कोरोना के बढ़ते केस व उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश व प्रदेश में अजब सी दहशत फैला रखी है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने रैलियों व जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं पर 15 जनवरी तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव …

अयोध्या। चुनावी मौसम में कोरोना के बढ़ते केस व उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश व प्रदेश में अजब सी दहशत फैला रखी है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने रैलियों व जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं पर 15 जनवरी तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव प्रचार वर्चुअल होने वाला है। पूरे देश की सियासत को आक्सीजन देने वाली रामनगरी अयोध्या की बात करें तो यहां के नेता भी वर्चुअल दमखम दिखाने में कमजोर नहीं रहेंगे।

29 लाख की आबादी वाले जनपद के नेताओं के ट्विटर व फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लाखों की संख्या में फॉलोवर हैं। फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडे व ट्वीटर पर अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ फैन फॉलोइंग में सबसे आगे हैं। यह दोनों ही भावी उम्मीदवार हैं।

फेसबुक पर तेज नारायण के एक लाख से ज्यादा तो रुश्दी मियां के ट्वीटर पर 78 हजार फॉलोअर हैं। अयोध्या की पांचों विधानसभाओं में इस बार भी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के बीच ही है। चुनाव में एक तरफ भाजपा राम मंदिर को भुनाने का काम करेगी तो सपा मंदिर निर्माण के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घसीटेगी। फिलहाल अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि अयोध्या विधानसभा सीट से इस बार स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इनके आने से विरोधी खेमे को ही झटका नहीं लगेगा, बल्कि भाजपा के उन दावेदारों के दिल पर भी ठेस पहुंचेगी, जो अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

पांचों विधानसभाओं में गोसाईगंज में सबसे अधिक मतदाता

विधानसभाएं जनसंख्या
1-अयोध्या 3,79,633
2-रूदौली 3,36,546
3-मिल्कीपुर 3,56,629
4-गोसाईगंज 3,93,447
5-बीकापुर 3,78,850

फेसबुक

1-तेज नारायण पांडे पवन (सपा) 1,99,000
2-बाबा गोरखनाथ (भाजपा) 1,69,400
3-ऋषिकेश उपाध्याय (भाजपा) 1,31,200
4-इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू (गोसाईगंज) 65,000
5-अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां (सपा) 30,000
6-शोभा सिंह चौहान (भाजपा) 22,800
7-अभय सिंह (सपा) 19,500
8-वेद प्रकाश गुप्ता (भाजपा) 17,700
9-रामचंद्र यादव (भाजपा) 17,000
10-आनंद सेन यादव (सपा) 10,300
11-जितेंद्र सिंह बब्लू (निषाद पार्टी) 1200

ट्वीटर

1-अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां (रूदौली,सपा) 78,400
2-तेज नारायण पांडे पवन (अयोध्या,सपा) 62,000
3-सांसद लल्लू सिंह (अयोध्या,भाजपा) 44,000
4-बाबा गोरखनाथ (मिल्कीपुर,भाजपा) 42,200
5-ऋषिकेश उपाध्याय (अयोध्या,भाजपा) 4500
6-वेद प्रकाश गुप्ता (अयोध्या,भाजपा) 1393
7-रामचंद्र यादव (रूदौली, भाजपा) 567
8-आनंद सेन यादव (बीकापुर, सपा) 217

नोट: यह सभी ताजे आंकड़े ट्वीटर व फेसबुक से निकाले गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका