कन्नौज: ट्रैक्टर मिस्त्री की हत्या कर तमंचा लेकर थाने पहुंचा आरोपी, कहा- बहन को परेशान करता था इसलिए मार दिया
छिबरामऊ/कन्नौज। कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर के आवास विकास कॉलोनी से आगे सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली। मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी खुद तमंचा व कारतूस लेकर थाने पहुंच गया और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कन्नौज के छिबरामऊ के ककरैया मोहल्ला निवासी कल्लू …
छिबरामऊ/कन्नौज। कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर के आवास विकास कॉलोनी से आगे सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली। मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी खुद तमंचा व कारतूस लेकर थाने पहुंच गया और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
कन्नौज के छिबरामऊ के ककरैया मोहल्ला निवासी कल्लू उर्फ शानू पुत्र साइयां बाइक मिस्त्री था। सोमवार देर शाम एक युवक हाथ में तमंचा लेकर उसके पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए कल्लू उर्फ शानू को गोली मार दी। इसके बाद हत्यारोपी हाथ में तमंचा और कारतूस लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। ये देख कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश शर्मा चौक गए।
हत्यारोपी ने अपना नाम नसीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला त्रिपाठी नगर बताते हुए कोतवाली प्रभारी से कहा कि उसने एक युवक को गोली मार दी है। यह सुनते ही कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ पडे कल्लू उर्फ शानू को100 शैया अस्पताल पहुंचवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की पडताल में जुट गई है।
सूत्रों की मानें तो कल्लू उर्फ शानू हत्यारोपी की बहन को रास्ते से आते-जाते करता था। जिससे तंग आकर उसने गोली मार कर कल्लू को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर रात पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी करने के बाद मृतक युवक के परिजनों से भी पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:-Lucknow Famous Temples: दूर-दूर तक है लखनऊ के इन मंदिरों की मान्यता, दिखती है South के मंदिरों की झलक
