कानपुर: अब 37,553 मतदाता घर बैठे डाल सकेंगे वोट
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात प्रशासन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करने की तैयारी में जुट गया है। इसका लाभ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के करीब 37 हजार 553 मतदाताओं को मिल सकेगा। बुजुर्गों को लाइन में खड़े होकर नहीं डालना पड़ेगा वोट दिव्यांगों एवं …
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात प्रशासन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करने की तैयारी में जुट गया है। इसका लाभ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के करीब 37 हजार 553 मतदाताओं को मिल सकेगा।
बुजुर्गों को लाइन में खड़े होकर नहीं डालना पड़ेगा वोट
दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को भी वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा होती है। निर्वाचन आयोग की तरफ से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुपालन में कानपुर देहात की भोगनीपुर, अकबरपुर रनियां, सिकंदरा व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन दिव्यांग मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने को लेकर तैयारियों में लग गया है।
पढ़ें: कानपुर: कच्चे बिलों की सत्यता पर डीजीजीआई ने शिखर समूह प्रमुख से की पूछताछ
जिलाधिकारी ने जारी किए दिशा-निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिले के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके चलते विधान सभा चुनाव में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बार दिव्यांग और 80 साल की उम्र पार कर चुके मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा दी जाएगी।
