बहराइच: नेपाली युवक की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। निधिनगर संकल्पा गांव में रहकर मवेशी चराने का काम करने वाले नेपाली युवक की तीन लोगों ने कुल्हाड़ी और चाकू से गला काटकर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिले के विकास …

बहराइच। निधिनगर संकल्पा गांव में रहकर मवेशी चराने का काम करने वाले नेपाली युवक की तीन लोगों ने कुल्हाड़ी और चाकू से गला काटकर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जिले के विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत रूपईडीहा थानाक्षेत्र में पड़ने वाले अब्दुल्ला गंज जगंल में भैंस चराने गये नेपाली युवक को बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्याकर शव जंगल में फेंक दिया। बताया जाता है कि किशोरी सोनकर (45) वर्ष मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। किशोरी सोनकर आठ साल से रूपैडिहा थानाक्षेत्र के निधी नगर संकल्पा गांव में रहता था।

सोमवार सुबह 10:00 बजे किशोरी भैंस चराने के लिए बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज जंगल में गया था। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पीछे से उसी गांव के तीन लोग जंगल में पहुंच गए। सभी भैंस ले जाने लगे तभी किशोरी ने इसका विरोध किया।

आरोपियों की निशानदेही पर मिला शव

इसी से नाराज होकर बदमाशों ने किशोरी सोनकर का कुल्हाड़ी और छुरी से गला काट दिया। इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया। सूचना पाकर सीओ नानपारा डॉक्टर जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में नवाबगंज पुलिस और रूपैडिहा पुलिस, एसएसबी की टीम ने शव को खोजबीन की। टीम के संयुक्त प्रयास के बाद अब्दुल्ला गंज जंगल के कम्पार्ट नंबर पांच गुलाल डिहवा में शव को खोज लिया गया।

वहीं बदमाश भैंस लेकर जंगल के रास्ते से बॉर्डर के उस पार नेपाल जा रहे थे, तभी एसएसबी की फोर्स ने चोरों को रात दो बजे के करीब पकड़ लिया। इसके बाद फोर्स ने चोरों को नवाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों की शिनाख्त पर मृतक युवक की खोजबीन सोमवार सुबह से हो रही थी, तभी शाम को तकरीबन पांच बजे जंगल के पास मृत युवक का झाड़ी में पड़ा मिला। मामले की जानकारी देते हुए रुपईडीहा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें: बहराइच: मवेशियों के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे किसान, किया प्रदर्शन

तो भैंस चोरी का विरोध करने पर हुई हत्या…

थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि एसएसबी की मदद से सीमा पर तीन भैंस तस्करों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि इन्हीं तीनों ने किशोरी की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक तीनों भैंस लेकर नेपाल में जा रहे थे, तभी पकड़ लिया गया। इन चोरों की पहचान चांद अली पुत्र शमीउल्ला उर्फ भूरे, आदिल पुत्र कादिर खान, विनोद वर्मा पुत्र गया प्रसाद वर्मा निवासी निधि नगर के रूप में हुई है। इनके पास से तीन भैंस, चाकू, कुल्हाड़ी, पांच हजार रुपए बरामद हुए हैं।

संबंधित समाचार