रायबरेली: कोरोना की बढ़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 75 संक्रमित
रायबरेली। देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच यूपी में भी कोविड के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 75 संक्रमित मिले हैं। इस तरह अब सक्रिय केसेज की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। वहीं इसके अतिरिक्त …
रायबरेली। देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच यूपी में भी कोविड के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 75 संक्रमित मिले हैं। इस तरह अब सक्रिय केसेज की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। वहीं इसके अतिरिक्त एक मरीज संक्रमण से मुक्त भी हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एनटीपीसी में तैनात सीआइएसएफ जवान, निफ्ट के अध्यापक समेत अमर नगर, ऊंचाहार, फिरोजपुर, नूर मार्केट, निराला नगर, सीएचएसी ऊंचाहार, मधुपुरी, सीएचसी सलोन, प्रगतिपुरम, सलोन सहित कई जगहों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न समुदाय में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र तरीका है कि कोविड सुरक्षा का पालन करें।
कोरोना से बचने को अपनाएं पांच सूत्र
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवाना, हमेशा मास्क लगाए रखना, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना या 60 फीसद एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज करना और एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचना।
ये ही वो पांच सूत्र हैं, जिनसे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रान के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कम घातक है, लेकिन कई गुना ज्यादा संक्रामक है। इसका यह मतलब कदापि नहीं कि हम लापरवाही बरतें। हमें डेल्टा वैरिएंट और ओमीक्रोन दोनों के संक्रमण को रोकना है।
पढ़ें: रायबरेलीः समाजवादी अधिवक्ता सभा ने सीएमएस पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
डीएम ने कहा, कोविड कंट्रोल रूम में करें फोन
रायबरेली जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के लक्षण लग रहे हों तो तत्काल जनपद में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के दूरभाष नंबर 0535-2203320, मोबाइल नंबंर- 9454418979 और 9454418981 पर सूचना दें। उन्होने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करना अतिआवश्यक है। सभी जन इसका पूरी तरीके से पालन करें।
वेक्सीनेशन पर नजर
15 से 18 वर्ष- 8153
18+वर्ग पहली डोज- 12109
18+ वर्ग दूसरी डोज- 12292
बूस्टर डोज- 1066
