कानपुर: चुनाव की तैयारियां शुरू, डीएम ने मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। डीएम विशाख जी ने नौबस्ता गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया। नौबस्ता गल्ला मण्डी में समस्त 10 विधान सभा के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाना है जिसके दृष्टिगत उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में बैटिकेटिंग कराई जाए। जिसके लिए …

कानपुर। डीएम विशाख जी ने नौबस्ता गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया। नौबस्ता गल्ला मण्डी में समस्त 10 विधान सभा के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाना है जिसके दृष्टिगत उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में बैटिकेटिंग कराई जाए।

जिसके लिए अभी से ही प्लानिंग करते हुए कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था तथा मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, अपर जिलाधिकारी नगर तथा समस्त संबंधित आर ओ उपस्थित रहे।

18 हजार से अधिक ईवीएम की व्यवस्था

आयोग ने विधान सभा चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा होते ही निर्वाचन प्रक्रिया में लगे निर्वाचन कर्मचारियों ने तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते मतदान के लिये तैयार किये गये 3702 बूथों के लिए प्रशासन ने 18 हजार 4 सौ से अधिक ईवीएम का बंदोवस्त किया है, जिसमें वीवी पैट मशीनों की संख्या 5766 है।

उप निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर। मतदान के पूर्व सभी ईवीएम की सफाई तथा सर्वर से जोड़ने के लिए मशीन की सेंटिंग आदि पूरी करा ली जायेगी। शहर की 10 विधान सभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए 1426 मतदान केंद्र तथा 3702 बूथों का निर्धारण किया गया है। इन्ही बूथों पर 3702 ईवीएम को स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा शेष 14735 मशीनों को अतिरिक्त में रखा जायेगा, ताकि मशीनों के खराब होने पर उन्हें बदला जा सके।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: नोडल अधिकारी ने किया सामुदायिक केंद्र का औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नराजगी

संबंधित समाचार