मिशन 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी से जनसंपर्क अभियान का किया आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को राजधानी के बालू अड्डे से पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जाने वाला यह महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया। राज्य के 1,74,000 बूथों पर भाजपा …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को राजधानी के बालू अड्डे से पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जाने वाला यह महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया।

राज्य के 1,74,000 बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। लोगों को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों के हितों के क्या क्या किया है? पार्टी नेताओं ने लोगों के घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पंफलेट भी दिया।

लखनऊ में पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पंफलेट दिया। इसी प्रकार श्रीकान्त शर्मा , सिद्धार्ध नाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह, सुरेश राणा, अनिल शर्मा, जीएस धर्मेंश, चौधरी उदयभान सिंह, महेश गुप्ता, आशुतोष टंडन, सतीश द्विवेदी, नीलकंठ तिवारी, रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, सतीश महाना, अजीत पाल सिंह समेत अन्य मन्त्री, विधायक, सांसद, पार्टी पदाधिकारियों के क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान शुरू हुआ।

इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों ने पांच -पांच की संख्या में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। राज्य में जिन लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ पाया है, उन लाभार्थियों के घर जाकर पार्टी नेता उनका सम्मान करेंगे और पार्टी के लिए वोट मांगा।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: टिकट कटने के डर से भाजपा में मची भगदड़, अब तक 11 विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी

संबंधित समाचार