बरेली: दुष्कर्म पीड़िता के पति पर किया फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विवेचना स्थांतरित होने से बौखलाए आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति पर फायर कर दिया। इसके बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कुछ दिनों पहले ही महिला ने सामूहिक दुष्कर्म मामले के विवेचक पर लाखों …

बरेली, अमृत विचार। विवेचना स्थांतरित होने से बौखलाए आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति पर फायर कर दिया। इसके बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कुछ दिनों पहले ही महिला ने सामूहिक दुष्कर्म मामले के विवेचक पर लाखों रुपये लेकर मामला झूठा साबित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद जांच प्रेमनगर पुलिस को सौंपी गई थी।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 10 अगस्त 2021 को उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म व धमकाने के आरोप में क्षेत्र के ही तंजीम व जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे विवेचक ने आरोपियों से पांच लाख रुपये लेकर मामले को झूठा साबित करा दिया था। पीड़िता की शिकायत पर जांच इज्जतनगर पुलिस से हटाकर प्रेमनगर पुलिस को सौंप दी गई थी। जांच शुरू हुए कुछ ही दिन हुए थे कि आरोपी बौखला गए।

आरोप है कि 25 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उनके पति खेत पर जा रहे थे। रास्ते में आरोपी तंजीम ने स्कूटी लगाकर रास्ता रोका और स्कूटी से तमंचा निकालकर जान से मारने के इरादे से फायर कर दिया। किसी तरह खुद को बचाते हुए महिला के पति ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला व उसका पति इज्जतनगर थाने पहुंचे और जानलेवा हमले की शिकायत की। तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी तंजीम के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार