जल्द ही लखनऊ के इन सभी रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार और प्रशासन के सहयोग से यात्रियों की राह आसान करने के लिए 40 इलेक्ट्रिक नगर बसें इसी महीने के अंत तक आ जाएंगी। राजधानी वासियों को 100 इलेक्ट्रिक बताएं मिलना है। इनमें से 60 बसों का संचालन शुरू हो चुका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को मिलाकर चलाई गई इन सभी इलेक्ट्रिक …

लखनऊ। प्रदेश सरकार और प्रशासन के सहयोग से यात्रियों की राह आसान करने के लिए 40 इलेक्ट्रिक नगर बसें इसी महीने के अंत तक आ जाएंगी। राजधानी वासियों को 100 इलेक्ट्रिक बताएं मिलना है।

इनमें से 60 बसों का संचालन शुरू हो चुका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को मिलाकर चलाई गई इन सभी इलेक्ट्रिक बसों को यात्रियों ने हाथों-हाथ लिया है। आने वाली 26 जनवरी तक शेष 40 बसों की आपूर्ति की जानी है।

अभी इन मार्गों पर नहीं दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसें

पीएमआई 01 रूट दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल, आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग बस अड्डा, हजरतगंज, सिकंदर बाग, 1090 चौराहा, पॉलिटेक्निक, मुंशी पुलिया, टेढ़ी पुलिया, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड, टिकैत गंज के बीच आवागमन करने वालों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। बीएमआई 02 दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल, चारबाग बस अड्डा, हजरतगंज, दिलकुशा कॉलोनी, अर्जुनगंज, अहिमामऊ, आईटी सिटी, गोसाईगंज।

अभी तक इन मार्गों पर दौड़ रही है इलेक्ट्रिक बसे

पीएमआई 03-दुबग्गा, कैसरबाग, डालीगंज, पक्का पुल, खदरा, मड़ियांव, बीकेटी, इटौंजा

पीएमआई 04-बालागंज, सीतापुर बाईपास, भिटौली मोड, इंजीनियरिंग कालेज,

मुंशी पुलिया, पालीटेक्निक, अवध बस स्टेशन, विराज खंड

पीएमआई 05-कैसरबाग बस स्टेशन, चौक, बालागंज, दुबग्गा, काकोरी, मलिहाबाद

पीएमआई 06-घंटाघर चौक, बालागंज, दुबग्गा, जेहटा,माल, बरगदिया

इसके अलावा राजाजीपुरम, चारबाग बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, जीपीओ, हजरतगंज चौराहा, निशातगंज, बादशाहनगर, पालिटेक्निक चौराहा, कविता चौराहा, चिनहट, टाटा मोटर्स, माती, रामस्वरूप विश्वविद्यालय, ग्वारी चौराहा देवा शरीफ तक संचालित हो चुकी हैं इलेक्ट्रिक बसें।

प्रबंध निदेशक पल्लव बोस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसी महीने के अंत तक शेष नहीं 40 नई बसें आ जाएंगी। अभी रूट नंबर 1 और 2 पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नहीं हुआ है।

इन बसों को जल्द ही चलाया जाएगा। कुछ बच्चों के लिए और नए वैकल्पिक मार्ग बनाए जा रहे हैं। इन बसों को यात्रियों ने खूब पसंद किया है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने शहर आने के लिए अब इन्हीं सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।

पढ़ें- रायबरेली: बैंक प्रोबेशन अधिकारी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला…

संबंधित समाचार