मुरादाबाद: उत्थान की बात करने वाला हो विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो चुका है। ऐसे में हर किसी की नजर पार्टियों द्वारा घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों पर टिकी है। मतदान को लेकर उन युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है, जिन्होंने इस बार 18 वर्ष की आयु पूरी की है। अपना पहला वोट डालने के लिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो चुका है। ऐसे में हर किसी की नजर पार्टियों द्वारा घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों पर टिकी है। मतदान को लेकर उन युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है, जिन्होंने इस बार 18 वर्ष की आयु पूरी की है। अपना पहला वोट डालने के लिए वे उतावले हो उठे हैं।

उनका कहना है कि वे नहीं चाहते कि उनका पहला वोट ही खराब हो जाए। ऐसे में वे बहुत सोच-समझ कर वोट डालना चाहते हैं। उनका साफ कहना है कि उन्हें न राजनीति से मतलब है, न जाति-धर्म आदि से। वे सिर्फ ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं, जो युवाओं की भावनाओं को समझे। उनके उत्थान के लिए प्रयास करे। अमृत विचार से बातचीत में युवाओं का कहना है कि चुनाव के समय प्रत्याशी अपना एजेंडा तय करते हैं। लेकिन, हम ऐसे नेता को चुनेंगे जो शहर के युवाओं के विकास की बात करे। नगर की समस्याओं पर ध्यान दे तथा उनके समाधान पर जोर दे।

हमारे गांव में आज तक विकास नहीं हुआ। हमेशा सोचता था कि जब मेरा वोट बनेगा तो विकास कराने वाले नेता को ही वोट दूंगा। इस बार मैं पहली बार मतदान करूंगा, इसलिए मेरी प्राथमिकता विकास कराने वाला प्रतिनिधि चुनने को रहेगी। -आदित्य ठाकुर, दलपतपुर

शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम की है। आज तक किसी नेता ने इसके लिए नहीं सोचा। मैं इस बार पहली बार वोट करूंगी। इसलिए मेरा पहला वोट ऐसे नेता के लिए होगा, जो शहर में विकास कराए और जाम की समस्या से निजात दिलाए। -हलीमा, बारादरी

मुझे इस चुनाव में पहली बार मत डालने का मौका मिलेगा। मैं ऐसे नेता के पक्ष में मतदान करूंगी, जो महिलाओं की सुरक्षा के साथ शहर का विकास करे। समाज को शिक्षित करे तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रयास करे। -संजना, रामपुर रोड

संबंधित समाचार