लता मंगेशकर को कोरोना के साथ हुआ निमोनिया, नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री …

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कल खबर आई कि  दिग्गज गायिका लता मंगेशकर  भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं।

खबरें आ रही हैं कि कोविड 19 पॉजिटिव (Lata Mangeshkar Corona positive) होने के साथ-साथ लता दी को निमोनिया (Pneumonia) भी हो गया है। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy hospital) में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही हैं।

कोविड 19 पॉजिटिव होने के साथ-साथ लता मंगेशकर को निमोनिया (Pneumonia) भी हो गया है। लता पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन खबर मंगलवार को लीक हुई है।

वहीं लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सेलेब्स समेत फैंस सभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

पढ़ें- Esha Gupta Photos: अपने Quarantine Period को Enjoy कर रहीं हैं ईशा गुप्ता, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, देखें…

https://twitter.com/Gunjan47/status/1480795804742737924?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1480795804742737924%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Famritvichar.com%2Fswara-nightingale-lata-mangeshkar-turns-corona-positive-fans-say-get-well-soon%2F

पढ़ें- Kapil-Ginni Photos: कपिल शर्मा ने किया खुलासा, मुश्किलों के बाद हुई गिन्नी से शादी….

संबंधित समाचार