अमरोहा : नगर पालिका ने नहीं हटवाए राजनीतिक होर्डिंग, एसडीएम ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। नगर पालिका द्वारा राजनीतिक दलों की होर्डिंग, बैनर व पोस्टर नहीं हटवाने को लेकर एसडीएम अनिल कुमार ने नाराजगी व्यक्त की है और अधिशासी अधिकारी को जल्द से जल्द होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए। नौ दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा करते ही संपूर्ण प्रदेश में चुनाव आचार संहिता …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। नगर पालिका द्वारा राजनीतिक दलों की होर्डिंग, बैनर व पोस्टर नहीं हटवाने को लेकर एसडीएम अनिल कुमार ने नाराजगी व्यक्त की है और अधिशासी अधिकारी को जल्द से जल्द होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए।

नौ दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा करते ही संपूर्ण प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़कों पर उतर कर राजनीतिक होर्डिंग उतरवाने शुरू कर दिए गए थे।

चुनाव आचार संहिता लागू हुए हुए पांच दिन बीत जाने के बाद भी हसनपुर नगर के आंबेडकर पार्क से लेकर अतराशि चौराहे तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा होर्डिंग नहीं उतरवाए गए हैं। इसको लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश पांडे ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को होर्डिंग उतारने के निर्देश दिए गए और कहा कि अगर चुनाव आचार संहिता का पालन कराने में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

संबंधित समाचार